हांसी में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: नक्शा–बदर के नाम पर पैसे मांग रहा पटवारी रंगे हाथों काबू
विजिलेंस टीम ने मंगलवार को हिसार के हांसी उपमंडल में पटवारी अजीत को ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भाटला गांव के एक किसान की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसने पटवारी से जमीन से जुड़े नक्शे और बदर बनाने के लिए संपर्क किया था।
शिकायतकर्ता किसान ने बताया कि पटवारी अजीत ने उससे ₹9,500 का कुल भुगतान माँगा था। किसान ने पहले ही 4500 रुपये दे दिए थे, लेकिन शेष राशि देने से पहले उसने विजिलेंस को शिकायत दी। शिकायत की जांच करने के बाद, दल ने ट्रैप लगाया।
सूत्रों ने बताया कि अजीत ने गोविंद को अपना निकट सहयोगी बना रखा था। किसान को योजना के तहत वही गोविंद पैसे लेने के लिए मिला। जैसे ही गोविंद ने ₹5,000 का चेक लिया, विजिलेंस ने मौके पर पहुंचकर रासायनिक परीक्षण कराया. उसके हाथों का रंग तुरंत बदल गया, जिससे सबूतों की पुष्टि हुई। पटवारी अजीत को भी टीम ने पकड़ लिया।
आरोपी पटवारी को विजिलेंस पकड़ कर ले जाते हुए कार्रवाई के दौरान हांसी के SDM राजेश खोथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पूरे समय मौजूद रहे। टीम ने मौके से दस्तावेज, रकम और अन्य जरूरी सबूत कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







































