हांसी बसस्टैंड के पीछे एक 55 साल की लाश मिली ,हार्ट अटैक या ठण्ड के कारण हुई मृत्यु आशंका
हांसी रविवार को सुबह लोगो में अफरा तफरी मच गई जब उन्हें बस स्टड के पीछे लगभग 55 साल के एक व्यक्ति का शव मिला। लोगो ने इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी , बस स्टैंड चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरआती जाँच में मौत की आशंका हार्ट अटैक या ठण्ड जताई जा रही है।
मृतक की पहचान थाना कलां निवासी दिलबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।
सुबह काम पर निकला था दिलबाग
परिजनों ने बताया कि दिलबाग रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे साइकिल से हांसी के लिए निकला था। वह शहर में हलवाई का काम करता था और हर दिन साइकिल से ही दुकान तक जाता था। परिवार के अनुसार दिलबाग नशा नहीं करता था और पूरी तरह स्वस्थ दिखाई देता था, इसलिए वे भी मौत का कारण हार्ट अटैक ही मान रहे हैं।
रास्ते में तबीयत बिगड़ने की जानकारी
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिलबाग दुकान की ओर जाते समय अचानक अस्वस्थ हो गया। वह मोची मोहल्ला स्थित एक दुकान के बरामदे में लेट गया, जहां उसकी हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद जब वह नहीं उठा तो लोगों ने चिंतित होकर आसपास जानकारी की और फिर पुलिस व परिवार को इसकी सूचना दी। ढाणा कलां के एक दुकानदार ने उसकी पहचान की पुष्टि की।

मौके पर पुलिस।
मौके से मोबाइल और साइकिल बरामद
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह के अनुसार, मृतक के पास से साइकिल और मोबाइल फोन मिला है। शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत का कारण ठंड या दिल का दौरा माना जा रहा है, लेकिन अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।







































