रेवाड़ी में जमीनी झगड़े के चलते एक व्यक्ति की हत्या , घर में घुसकर पीट -पीटकर जान से मारा ,बचाव में एक पुरुष और दो महिला घायल
हरियाणा में रेवाड़ी में जमीनी विवाद ने एक बार पुनः खून-खराबे में बदला। नैनसुखपुरा गांव के 53 साल के महेश की वीरवार देर रात को बड़े ही निर्दयता से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है गांव के करीब 18 -20 लोग लाठी -डाँडो के साथ घर में घुसे, जिनमे महिलाए भी शामिल थी और महेश पर सभी एक दम से टूट पड़े। महेश के दम तोड़ने के बाद आरोपिओं ने शव को घसीटकर घर से बाहर फेंक दिया और परिवार को दमकी देते हुए फरार हो गए।
हमले में महेश को बचाने की कोशिश कर रहे परिवार के तीन सदस्य—भाई मुख्तयार, भाभी सरोज और चाची धनपति—भी बुरी तरह घायल हो गए। सभी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
15 साल से चल रहा जमीनी विवाद
परिवार के अनुसार, महेश ने साल 2006 में महावीर नामक व्यक्ति से डेढ़ किल्ला जमीन खरीदी थी। लेकिन कब्जे को लेकर विवाद बढ़ता रहा। कई सालों तक बातचीत से मसला सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब हल नहीं निकला तो मामला 2017 में कोर्ट तक पहुंच गया। परिवार का कहना है कि महावीर पक्ष जमीन पर कब्जा देने को तैयार नहीं था और इसी रंजिश में हमला किया गया।
घर में घुसकर हमला, सिर पर वार
मृतक के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात आरोपी महावीर अपने परिवार के करीब 20 लोगों के साथ महेश के घर पहुंचा।
“सभी के हाथों में लाठियां, डंडे और धारदार हथियार थे। आते ही उन्होंने महेश पर हमला करना शुरू कर दिया। सिर पर कई वार किए, हाथ-पैर पर तेजधार हथियार चलाए। इसके बाद जो सामने आया, उसे भी पीटा,” दिनेश ने बताया।
हमले के बाद आरोपी महेश का शव घसीटकर मुख्य द्वार के बाहर फेंककर चले गए।

महेश के चचेरे भाई दिनेश ने बताया हमले परिवार तीन लोग और घायल।
एक साल पहले भी हमला हुआ था
परिवार का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है। करीब एक साल पहले भी महेश पर हमला किया गया था, लेकिन पुलिस ने उस समय कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।
“अगर पुलिस तब सख्त कदम उठाती, तो आज महेश जिंदा होता,” परिवार का कहना है।
महेश अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। दोनों अभी अविवाहित हैं।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार किया
अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद भी परिजनों ने मृतक का शव लेने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
पुलिस ने 19 लोगों पर केस दर्ज किया

रेवाड़ी थाना प्रभारी ने बताया पुलिस आरोपियों को पकडने में जुटी है।
जाटूसान थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है।
“पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 19 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली गई है। हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। आरोपियों की तलाश में टीमों को भेजा गया है।”
गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है।







































