हिसार में गुरूद्वारे के ग्रंथी पर किया हमला ,पगड़ी निचे गिराई ,दाढ़ी के बाल खींचे , भतीजी के घर बनाने को लेकर हुआ विवाद
हिसार में धार्मिक भावनाओ पर प्रहार करने का मामला सामने आया है। हिसार में एक गुरूद्वारे ग्रंथी चरणजीत सिंह का कहना है कि पड़ोस में घर बनाने को लेकर विवाद में कुछ लोगो ने उनके साथ मारपीट की ,पगड़ी निचे फेंकी और दाढ़ी के बाल खिंचकर उनका अपमान किया है। इससे उनकी धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंची है। इस मामले को लेकर उन्होंने डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
मकान निर्माण को लेकर पहले से चल रहा विवाद
ग्रंथी चरणजीत सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी सुनती पास में ही विवाहित है और वहीं अपना घर बनवा रही है। लेकिन उसके पड़ोसी लगातार निर्माण कार्य में रुकावट डाल रहे थे।
10 दिसंबर को भी इस संबंध में सब्जी मंडी चौकी में शिकायत दी गई थी। गुरुवार सुबह जब मिस्त्री काम पर पहुंचे, तो पड़ोसियों ने घर का दरवाज़ा बंद कर उन्हें अंदर जाने नहीं दिया और भतीजी व दामाद को गालियां देने लगे।
समझाने पहुंचे ग्रंथी पर हमला
चरणजीत ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह मौके पर पहुंचे।
“जैसे ही मैं वहां पहुंचा, जयगोपाल और उसके लड़के मुझे देखकर गालियां देने लगे। मैंने बात शांत कराने की कोशिश की, लेकिन अचानक जयगोपाल ने अपने बेटों को कहा—‘पहले इस सरदार को सबक सिखाओ, दाढ़ी-मूंछ नोच दो।’ इसके बाद कुलदीप ने मुझे थप्पड़ मारा और मेरी दाढ़ी व बाल पकड़कर खींचे।”
ग्रंथी ने कहा कि पगड़ी जानबूझकर जमीन पर गिराई गई और पैरों से उछाली गई।
धार्मिक अपमान का आरोप
ग्रंथी चरणजीत ने बताया कि आसपास मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें छुड़वाया, लेकिन उसी दौरान एक और धमकी दी गई—“आज तो बच गया, मौका मिला तो दाढ़ी और केश नोच देंगे और जान से मार देंगे।”
उन्होंने कहा कि आरोपियों को पूरी तरह पता था कि इस तरह किसी सिख की दाढ़ी और पगड़ी छूना भी गलत है, फिर भी जानबूझकर ऐसा कर उन्होंने उनके धर्म का अपमान किया।

गुरुदवरे ग्रंथी से मारपीट के बाद थाना पहुंचे सिख समाज के लोग।
पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया
शिकायत मिलने पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया है।
फिलहाल पुलिस बयान दर्ज कर रही है और मामले की जांच जारी है।






































