सिटी बिग न्यूज | हिसार
न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल, अर्बन एस्टेट -2, हिसार में विद्यार्थियों के बीच नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना का विकास करने के उद्देश्य से बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रिंसिपल डॉ. रितु बिश्नोई ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया और विद्यार्थी नेतृत्व और अनुशासन पर प्रेरक विचार साझा किए।
इस अवसर के मुख्य अतिथि डॉ. प्रो. विक्रम सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने नवनियुक्तछात्र परिषद को शपथ दिलाई। अलंकरण समारोह में नवित(कक्षा बारहवीं) को हेड बॉय, भव्या हेड गर्ल (कक्षा बारहवीं), स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय रोहित(कक्षा बारहवीं) गुनज्ञा स्पोर्ट्स कैप्टनगर्ल से अलंकृत किया गया।
विवेकानंद हाउस कैप्टन- रितिका पुनिया (कक्षा बारहवीं), वाइस कैप्टन जलज (कक्षा बारहवीं)। सीनियर सेकेंडरी ग्रुप मास्टर नरेश मदान, सेकेंडरी ग्रुप मिस्ट्रेस पूनम सैनी, मिडल ग्रुप मिस्ट्रेस रश्मिता, जूनियर ग्रुप मिस्ट्रेस खुशबू शर्मा को चुना गया।टेरेसा हाउस कैप्टन हताक्षि(कक्षा बारहवीं), वाइस कैप्टन विधि (कक्षा बारहवीं) को बनाया गया।
सीनियर सेकेंडरी ग्रुप मास्टर कृष्ण मित्तल, सेकेंडरी ग्रुप मिस्ट्रेस काजल रोहिला, मिडल ग्रुप मिस्ट्रेस अंजलि शर्मा जूनियर ग्रुप मिस्ट्रेस ज्योति नैन चुने गए वहीं टैगोर हाउस कैप्टन चाहत (कक्षा बारहवीं), वाइस कैप्टन महक सोनी (कक्षा बारहवीं), सीनियर सेकेंडरी ग्रुप मास्टर सुरेंद्र ढाका, सेकेंडरी गु्रप मिस्ट्रेस-यशिका गोदारा को चयनित किया गया।
मिडल ग्रुप मिस्ट्रेस बबली जाखड़, जूनियर ग्रुप मिस्ट्रेस मनीषा गर्ग, सरोजिनी हाउस कैप्टन-प्रार्थना(कक्षा बारहवीं), वाइस कैप्टन-समीक्षा दलाल (कक्षा बारहवीं), सीनियर सेकेंडरी ग्रुप मिस्ट्रेस रेणु वशिष्ठ, सेकेंडरी ग्रुप मास्टर मोनू जाखड़, मिडल ग्रुप मिस्ट्रेस शिल्पा, जूनियर गु्रप मिस्ट्रेस पूनम पातड़ का चयन किया गया। इसमें सांस्कृतिक और अनुशासन प्रीफेक्ट शामिल थे।
चयनित विद्यार्थियों को सैश और बैज पहना कर अलंकृत किया गया। परिषद के सदस्यों ने स्कूल के मूल्यों को बनाए रखने और अपने कर्तव्यों को ईमानदारी, समर्पण और सेवा की भावना के साथ निभाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी छात्रों को बधाई दी और उन्हें नेतृत्व के रूप में उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें एकता, नेतृत्व और देशभक्ति के विषयों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का समापन स्कूल निदेशक मेटल जे एस द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिन्होंने छात्र जीवन में प्रारंभिक नेतृत्व और स्कूल में छात्र जीवन के महत्व पर भी प्रकाश डाला और इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।







































