सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। अयोध्या और दिल्ली के बाद अब इसी हफ्ते जयपुर और चंडीगढ़ के लिए भी उड़ानें शुरू हो सकती हैं। इन रूट्स पर सप्ताह में 3-3 दिन उड़ानें चलाई जाएंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया है। वहीं मई महीने में जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी चल रही है।
दिल्ली से हिसार होते हुए अयोध्या जाने वाली फ्लाइट का पूरा टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर कैंटीन सेवा भी शुरू हो चुकी है, जहां एक कप चाय 86 रुपये, मैगी 143 रुपये और सैंडविच 152 रुपये में मिलेगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था और उसी दिन पहली फ्लाइट अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि यहां यात्रियों को बेहतर क्वालिटी और ज्यादा क्वांटिटी मिलेगी।







































