सिटी बिग न्यूज | सिरसा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हर बार जनता को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया है और झूठे वादों से सत्ता हथियाई है। पर आज जब हिसाब देने का समय आया है, तो सरकार जनता से मुंह मोड़ रही है।
उन्होंने कहा, न महिलाओं को लक्ष्मी योजना के तहत कोई लाभ मिला, न ही युवाओं को रोजगार। उल्टा एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों की नौकरियां छीनी जा रही हैं। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी के कारण नशा और अपराध बढ़ रहे हैं। विकास केवल घोषणाओं तक सीमित है, जमीन पर कुछ नहीं।
🌼 आत्मिक शांति और सामाजिक संदेश
सैलजा हिसार रोड स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आनंद सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां राजयोगिनी बीके बिंदू ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान का मार्गदर्शन इंसान को आत्मिक कल्याण की ओर ले जाता है। “दस मिनट का राजयोग भी आत्मा को शुद्ध कर सकता है”, उन्होंने कहा।
🗣️ मीडिया से बातचीत में सैलजा का हमला
-
भाजपा ने 2100 रुपए प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन बजट में इसका कोई ज़िक्र तक नहीं।
-
रोजगार देने की बजाय सरकार एचकेआरएन कर्मचारियों को निकाल रही है।
-
नशे से जूझ रहे युवा, बढ़ते अपराध, और सरकार की चुप्पी – यह सब प्रदेश को गर्त में ले जा रहा है।







































