सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए पहली सीधी उड़ान सेवा 14 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह फ्लाइट सुबह 10:40 बजे हिसार से उड़ान भरेगी और दोपहर 12:40 बजे अयोध्या पहुंचेगी। यानी सिर्फ 2 घंटे में यात्रियों को रामनगरी की यात्रा का अवसर मिलेगा।
दिल्ली से हिसार होते हुए अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी
यह फ्लाइट पहले दिल्ली से हिसार आएगी, उसके बाद अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसी तरह, आने वाले दिनों में जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए भी उड़ानें शुरू होने की योजना है।
फ्लाइट का संभावित किराया 3 से 4 हजार रुपए
हिसार-अयोध्या फ्लाइट का किराया लगभग ₹3000 से ₹4000 के बीच हो सकता है। यह किराया रियायती होगा, जिसके लिए सरकार और एयरलाइंस के बीच MOU भी साइन हो चुका है। एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड का ऑफिस हिसार एयरपोर्ट पर खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं
फिलहाल हिसार एयरपोर्ट पर रात में विमानों की लैंडिंग की सुविधा नहीं है, इसलिए सभी फ्लाइट्स दिन के समय ही संचालित होंगी। शाम 6:30 बजे के बाद कोई फ्लाइट नहीं चलेगी।
ट्रायल रहा सफल, सुरक्षा का जिम्मा CISF के पास
28 मार्च को हुए सफल ट्रायल के बाद एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को सौंपी गई है, जबकि फिलहाल हरियाणा पुलिस के 300 जवान तैनात हैं।
🛫 दिल्ली-हिसार-अयोध्या फ्लाइट शेड्यूल: रामनगरी की यात्रा अब और भी आसान!
🌄 सुबह की उड़ान, दोपहर में दर्शन
📅 नई फ्लाइट टाइमिंग इस तरह होगी:
🔹 दिल्ली से हिसार
✈️ उड़ान: सुबह 9:30 बजे
🛬 आगमन (हिसार): सुबह 10:15 बजे
🔹 हिसार से अयोध्या
✈️ उड़ान: सुबह 10:40 बजे
🛬 आगमन (अयोध्या): दोपहर 12:40 बजे
🔹 अयोध्या से हिसार वापसी
✈️ उड़ान: दोपहर 1:05 बजे
🛬 आगमन (हिसार): दोपहर 3:05 बजे
🔹 हिसार से दिल्ली वापसी
✈️ उड़ान: दोपहर 3:35 बजे




































