सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार में इंटरनेशनल बॉक्सर और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्वीटी बूरा ने अपने पति और पूर्व कबड्डी प्लेयर दीपक हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दीपक न केवल उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता था, बल्कि मोबाइल हैक कर उनकी हर गतिविधि पर नजर रखता था।
स्वीटी के आरोप
🔸 पूरी रात कपड़े उतरवाकर मारपीट करता था
🔸 मोबाइल हैक कर बातचीत पर नजर रखता था
🔸 5-5 दिन तक घर में बंद रखता था
🔸 गाड़ी कब्जे में लेकर बाहर नहीं जाने देता था
🔸 थाने में मारपीट का वीडियो भी किया था लीक
स्वीटी ने बताया कि शादी के बाद उन्हें दीपक के लड़कों के साथ रिश्ते के बारे में पता चला। जब उन्होंने इस पर सवाल किए, तो दीपक ने उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। स्वीटी ने कोर्ट में पेनड्राइव में मौजूद सबूत पेश करने की बात कही है।
स्वीटी ने कहा, “हमारे परिवार में आज तक किसी का रिश्ता नहीं टूटा था। इसलिए मैं सब सहती रही, लेकिन अब चुप नहीं रहूंगी।”
सोशल मीडिया पर स्वीटी का इमोशनल पोस्ट
स्वीटी ने एक पोस्ट में लिखा, “पहले दुनिया आपके सारे अरमानों को जलाती है, फिर आपको लोगों की असलियत दिखाती है। अच्छाई और बुराई में से आपको क्या चुनना है, यही आपकी असली परीक्षा होती है।”








































