सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद क्षेत्र के गांव किरतान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में सीलिंग फैन के हुक से लटका मिला। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले उसने अपनी भाभी से प्रेम विवाह किया था।
इससे पहले युवक के बड़े भाई और महिला के पहले पति ने भी छह महीने पहले आत्महत्या कर ली थी, क्योंकि उसे देवर-भाभी के रिश्ते का पता चल गया था। बड़े भाई ने दोनों को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन जब वे नहीं माने तो उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि, युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक के चाचा सतीश के बयान पर इत्तफाकिया धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा।







































