सिटी बिग न्यूज | हिसार
फ्यूचर मेकर कंपनी बनाकर तीन हजार करोड़ की ठगी के आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु ने अब बिश्नोई समाज के धर्मगुरुओं की शरण ले ली है। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर डबवाली के पास ली गई तीन एकड़ से अधिक जमीन उन्होंने बिश्नोई संतों की बनी संत समिति को दान कर दी है।
राधेश्याम ने बताया कि लोग उसे गौशाला नहीं बनाने दे रहे थे, इसलिए उन्होंने धर्मगुरुओं से आग्रह किया कि वे इस गौशाला का प्रबंधन अपने हाथ में लें। उन्होंने गौशाला बनाने में संतों से सहयोग भी मांगा है।
गौरतलब है कि राधेश्याम ने डबवाली क्षेत्र में मेडिटेशन सेंटर और गौशाला खोलने की शुरुआत की थी। इसी महीने 20 मार्च को स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पंजाबी और हरियाणवी कलाकारों को आमंत्रित किया गया था।
राधेश्याम ने कहा कि वे डबवाली में गौशाला और गौ चिकित्सालय बनाना चाहते थे, लेकिन स्थानीय विरोध के चलते यह संभव नहीं हो पाया। इसलिए उन्होंने यह जमीन संत समिति को दान कर दी, जो अब इस गौशाला का संचालन करेगी।




































