सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट पर विमानों का ट्रायल कल से शुरू होने जा रहा है। ATR प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और उड़ान भरेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार ने एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के साथ पहले ही MoU किया हुआ है। कंपनी के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं, और उनके लिए एयरपोर्ट पर विशेष ऑफिस तैयार किया गया है।
फ्लाइट शेड्यूल और संचालन
-
1 अप्रैल के बाद फ्लाइट शेड्यूल होगा जारी – DGCA से लाइसेंस मिलने के बाद समर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है, जो 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू होगा।
-
6 स्थानों के लिए उड़ान – अयोध्या, जम्मू, देहरादून, चंडीगढ़, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू होगी।
-
शाम 6:30 बजे के बाद उड़ान नहीं – नाइट लैंडिंग सुविधा नहीं होने के कारण सभी फ्लाइट्स दिन में ही संचालित होंगी।
-
14 अप्रैल को शुभारंभ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर पहली फ्लाइट को रवाना करेंगे।
AAI के अधीन होगा एयरपोर्ट
हिसार एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को सौंप दिया गया है। इससे एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑपरेशन, मेंटेनेंस और नौकरियों का प्रबंधन केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। हरियाणा सरकार के पास केवल जमीन का मालिकाना हक रहेगा।







































