सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार में ब्यूटीशियन से रेप के आरोप में फंसे भाजपा नेता मनदीप मलिक और उनके साथी प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सहरावत पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद SIT ने बुधवार को दोनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और पूछताछ की।
क्या है मामला?
पीड़िता का आरोप है कि घर दिलाने के बहाने उसे होटल बुलाया गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसके साथ रेप किया गया। पुलिस ने पहले केस को रद्द कर दिया था, जिसके बाद युवती पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची। कोर्ट ने पुलिस की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए और ASP प्रतीक गहलोत के नेतृत्व में SIT गठित की गई।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद SIT की कार्रवाई
-
पीड़िता का मेडिकल कराकर कपड़े व अन्य सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
-
SIT अब DNA मिलान समेत सभी तकनीकी जांच कर रही है।
-
हाईकोर्ट ने हरियाणा महिला आयोग, पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को तलब किया।
पहले पुलिस ने किया था केस कैंसिल
युवती ने SP से शिकायत की थी, लेकिन नेता के प्रभाव के कारण कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने 3 फरवरी को कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट फाइल कर दी, जिसमें कहा गया कि कोई सबूत नहीं मिले।
लेकिन हाईकोर्ट ने इसे पुलिस की लापरवाही मानते हुए 27 फरवरी को DSP और जांच अधिकारियों को तलब कर फटकार लगाई। अब SIT नए सिरे से जांच कर रही है।







































