सिटी बिग न्यूज | हिसार
बस यात्रा के दौरान एक महिला के बैग से सोने के गहने, नकदी और मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
गांव पनिहारी निवासी अंजू 22 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे बस से बरवाला आ रही थीं। उनके साथ सास-ससुर भी सफर कर रहे थे। बस में अधिक भीड़ होने के कारण उन्होंने अपना बैग सीट के पास रखा। जब वह बरवाला बस स्टैंड पर उतरीं और बैग संभाला, तो उसमें रखा कैरी बैग गायब था।
क्या-क्या हुआ चोरी?
पीड़िता के अनुसार, चोरी हुए बैग में सोने का मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स, नकदी, श्रृंगार का सामान और एक मोबाइल फोन था। परिवार ने मौके पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता के परिजन अजय कुमार ने बरवाला थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 305 BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।







































