सिटी बिग न्यूज | नई दिल्ली
सरकार ने सांसदों की सैलरी में 24% की वृद्धि की है। संसदीय कार्य मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अब प्रत्येक सांसद को ₹1.24 लाख प्रति माह मिलेगा, जो पहले ₹1 लाख था। यह वेतन वृद्धि कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (लागत मुद्रास्फीति सूचकांक) के आधार पर की गई है और 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी।
भत्तों और पेंशन में भी वृद्धि
-
डेली अलाउंस: ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 प्रति दिन
-
पूर्व सांसदों की पेंशन: ₹25,000 से बढ़ाकर ₹31,000 प्रति माह
-
अतिरिक्त पेंशन: 5 साल से अधिक सेवा वाले सांसदों को हर साल के लिए अतिरिक्त ₹2,500 प्रति माह
लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों की संख्या
-
लोकसभा: 545 कुल सदस्य (वर्तमान में 543)
-
राज्यसभा: 250 कुल सदस्य (वर्तमान में 245)
सांसदों को मिलने वाली सुविधाएं
✅ यात्रा सुविधा: 34 फ्री हवाई यात्राएं, रेलवे में मुफ्त यात्रा, सड़क यात्रा पर ₹16 प्रति किमी भत्ता
✅ निवास और बिल छूट: दिल्ली में सरकारी आवास, 50,000 यूनिट फ्री बिजली, 4 लाख लीटर मुफ्त पानी
✅ कम्युनिकेशन सुविधा: लोकसभा सांसदों को 1,50,000 और राज्यसभा सांसदों को 50,000 मुफ्त कॉल
✅ मेडिकल सुविधाएं: सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज, CGHS सुविधा, विदेश में इलाज की विशेष अनुमति
✅ अन्य लाभ: सरकारी गाड़ी, रिसर्च और स्टाफ असिस्टेंट, संसद कैंटीन में सब्सिडी वाला भोजन




































