सिटी बिग न्यूज | हांसी
पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। दिल्ली-हिसार हाईवे चौक पर पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखा, जो उन्हें देखकर तेजी से मुड़कर जाने लगा।
पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, जिससे उसकी पहचान मंदीप, निवासी भाटोल जाटान (फिलहाल चार कुतुब गेट, हांसी) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। जब पुलिस ने कट्टे का लाइसेंस मांगा, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में कट्टे का चैम्बर खाली पाया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।







































