सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार जिले के हांसी क्षेत्र के गांव महजत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी पति ने अपनी पत्नी भरपो देवी को चारपाई पर तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी रामभगत ने अपनी सौतेली मां गीता देवी को भी आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं और अस्पताल में भर्ती हैं।
घटना के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि घर का दरवाजा बंद कर दोनों को जलता देखता रहा। गीता देवी किसी तरह छत पर पहुंची और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि रामभगत पहले भी पत्नी पर हमला कर चुका था और नशे की लत के कारण परिवार से दूर रहता था। छह महीने पहले ही उसे नशा मुक्ति केंद्र से घर लाया गया था।







































