सिटी बिग न्यूज | स्पोर्टस 🏏
चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत के बाद कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रोहित मोटे हैं और उन्हें वजन कम करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने रोहित को भारत का “सबसे निराश करने वाला कप्तान” बताया।
📌 BJP का पलटवार:
भाजपा ने इस बयान को एक सेल्फमेड चैंपियन का अपमान और बॉडी शेमिंग करार दिया। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग राहुल गांधी की कप्तानी में 90 चुनाव हारे, वे रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं।
📌 कांग्रेस ने करवाई पोस्ट डिलीट:
विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने शमा मोहम्मद से पोस्ट डिलीट करने को कहा, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट हटा दिए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी खेल हस्तियों का सम्मान करती है और ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती।
📌 भारत की धमाकेदार जीत:
भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर ग्रुप ए में टॉप पोजिशन हासिल की। श्रेयस अय्यर (79 रन) और वरुण चक्रवर्ती (5 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। अगला मुकाबला 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगा।








































