सिटी बिग न्यूज | हिसार
मानव दिव्यांग परिषद ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट संचालक उदय भगाना की अध्यक्षता में ट्रस्ट के सातरोड़ स्थित दिव्यांग आश्रम में हुई।
बैठक में आगामी 8 मार्च को ट्रस्ट की ओर से आयोजित किए जाने वाले वार्षिक श्री श्याम बाबा के जागरण की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया व रूपरेखा तैयार की गई। ट्रस्ट के जिला प्रधान सन्नी सातरोड़ ने कहा कि इस बार बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा
जिसमें विभिन्न सुंदर-सुंदर झांकी लगाई जाएंगी तथा जागरण में जो भी दान राशि आएगी उसे आश्रम के निर्माण में लगाया जाएगा।
ट्रस्ट संचालक उदय भगाना ने बताया कि इस बार श्री श्याम बाबा के जागरण के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के सुपुत्र संजीव गंगवा होंगे व अध्यक्षता कैंट मार्केट के प्रधान सुरेश पूनिया की रहेगी। बैठक में उदय भगाना, सन्नी सातरोड़ के अलावा मनदीप भगाना, संजय जुगलान, रोहित, सुलतान, रामधानी आदि मौजूद रहे।







































