सिटी बिग न्यूज | हिसार
भाजपा नेता रामनिवास राड़ा गत दिवस हिसार से बीजेपी के मेयर उम्मीदवार प्रवीण पोपली के रोड शो में शामिल हुए और शहरवासियों से उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
रोड शो में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष सैनी भी मौजूद रहे। रामनिवास राड़ा ने कहा कि हिसार शहर के लोग भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली सहित बीजेपी के सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार लाने में अपना योगदान दें।
यह बड़ी सूझ-बूझ का समय है और आप लोगों को अपने मत का इस्तेमाल बड़ी समझदारी से करना है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। केंद्र में प्रधान नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी प्रकार शहर की सरकार भी बीजेपी की होगी तो हिसार शहर तरक्की के रास्ते पर तेजी से दौड़ेगा। शहरवासी मेयर व शहर के सभी वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।
रामनिवास राड़ा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। वे प्रदेशवासियों के हित में सही व तेजी से फैसले ले रहे हैं।
बीजेपी के शासनकाल से देश-प्रदेश की जनता बेहद खुश है इसीलिए तीसरी बार देश व प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है। भाजपा सरकार ने भी लोगों को निराश नहीं किया गया है और सर्वहित के लिए सरकार निरंतर जुटी हुई है।
जिस प्रकार से देश व प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसी प्रकार निगम चुनावों में भी पार्टी की बड़ी जीत होगी। राड़ा ने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे 2 मार्च को वोटिंग मशीन में 2 नंबर पर कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा मेयर उम्मीदवार प्रवीण पोपली सहित शहर के सभी वार्डों में बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताएं ताकि शहर में विकास की रफ्तार बनी रहे।







































