सिटी बिग न्यूज | हिसार
चन्दन नगर के प्रतिष्ठित प्राकृतिक एक्युप्रैशर केन्द्र के संचालक राजेन्द्र मुंजर को ‘विलक्षणा एक सार्थक पहल’ समिति, रोहतक द्वारा 9 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य 7वें वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत, खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस सम्मान समारोह में सांसद राम चन्द्र जांगड़ा, राम बिलास शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार एवं पदमश्री डॉ. महावीर गुड्डु, हिन्द केसरी लोक गायक बाली शर्मा, बॉलीवुड एवं हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, हरियाणवी लोक गायक अमित सैनी रोहतकिया, अभिनेत्री गीतू परी, अभिनेत्री सुमन सेन, ‘म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान’ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक, बालीवुड एवं हरियाणवी गायक श्री गजेन्द्र चौहान विशेष रूप से उपस्थित होंगे।
यह जानकारी देते हुए डॉ. सुलक्षणा अहलावत ने बताया कि चन्दन नगर निवासी राजेन्द्र मुंजर अपनी योग्यता से हजारों लोगों को लाभांवित कर चुके हैं तथा उनकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है। उनके समाज हित में किए जा रहे कार्यों के मुद्देनजर राजेन्द्र मुंजर को सम्मानित किया जा रहा है। राजेन्द्र मुंजर की इस उपलब्धि पर स्टेट कमिशनर स्काउट संजीव अग्रवाल ने उनको बधाई प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




































