सिटी बिग न्यूज | हिसार
नंद किशोर चावला राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन समाज पार्टी ने बताया कि काफी समय से हरियाणा प्रदेश संगठन सचिव का पद रिक्त था जिसके चलते अब राष्ट्रीय संगठन सचिव डिम्पल मैहता, प्रदेश अध्यक्ष सपना मैहता व युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कंबोज व राज करण सैनी की राय अनुसार लोहारी राघो निवासी संदीप कुमार को प्रदेश संगठन सचिव हरियाणा नियुक्त किया गया है।
हरियाणा में नशे व भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए प्रदेश संगठन सचिव को विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही संदीप कुमार से संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोडऩे व पार्टी का सदस्यता अभियान आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की गई।
संदीप कुमार को अपनी कार्यकारिणी गठन का अधिकार भी दिया गया। नंद किशोर चावला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे प्रदेश में युवाओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे और उनके हकों की आवाज उठाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे।







































