सिटी बिग न्यूज | हिसार
अर्बन इस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने अपने सीनियर्स कक्षा बारहवीं के छात्रों को विदाई दी।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और और सरस्वती वंदना के साथ हुई। कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग प्रस्तुतियां दी इसमें नृत्य, संगीत तथा अनेक प्रकार की गतिविधियां शामिल रही। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को भी उनकी विशेषताओं से मेल खाते टाइटल व गिफ्ट दिए।
बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी अपने विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। यह आयोजन छात्रों के लिए भावुक व यादगार रहा। मिस विश्वास योगिता को, मिस्टर विश्वास पार्थ को, जैम ऑफ विश्वास निकिता को, स्टूडेंट एडमिनिस्ट्रेटर शाक्षी को, मिस फेयरवेल मुस्कान को तथा मिस्टर फेयरवेल हिमांशु को चुना गया।
विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और जीवन में परिश्रम, अनुशासन आत्मविश्वास बनाए रखने पर जोर दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




































