सिटी बिग न्यूज | हिसार
पटेल नगर वार्ड नंबर 16 निवासी समाजसेवी आनंद प्रकाश सेवानिवृत्ति सह कार्यकारी अभियंता को खाटू श्याम मंदिर में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सेवानिवृत्ति सह कार्यकारी अभियंता समाजसेवी आनंद प्रकाश ने कहा कि सच्चे मन से श्री श्याम बाबा (खाटू नरेश) की आराधना करेंगे तो बाबा हमारे सभी कष्टों का निवारण करेंगे और हमारी मनोकामना सिद्ध करेंगे।
आनंद प्रकाश ने कहा कि शीश के दानी खाटू श्याम हारे के सहारे हैं और जो उनकी शरण में आ जाता है उसे बाबा हारने नहीं देते। जब हर तरफ से निराश होकर कोई भी इनकी शरण में आते हैं तो वे अपने भक्त का हर प्रकार से उद्धार करते हैं। कलियुग में उनके नाम की बड़ी महिमा है।
श्री श्याम बाबा की कथाओं में भी वर्णन किया गया है कि खाटू धाम में आस लगाने वालों की झोली बाबा खाली नहीं रखते हैं। प्रत्येक वर्ष होली के दौरान खाटू श्याम जी का मेला लगता है। इस मेले में देश-विदेश से भक्तजन बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था है।
बाबा श्याम, हारे का सहारा, लखदातार, खाटू श्याम जी, मोर्विनंदन, खाटू का नरेश और शीश का दानी इन सभी नामों से खाटू श्याम को उनके भक्त पुकारते हैं। खाटू श्याम जी मेले का आकर्षण यहां होने वाली मानव सेवा भी है। बड़े से बड़े घराने के लोग आम आदमी की तरह यहां आकर श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। निश्चित रूप से ऐसे व्यक्ति पुण्य के भागी हैं।







































