सिटी बिग न्यूज | हिसार
सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी के रामपुरा मोहल्ले में घर के नीचे की दुकान मां गंगा देवी हिंदुस्तानी जनसेवा मिशन कार्यालय से सीसीटीवी कैमरों की बिजली से छेड़छाड़ कर बिजली कनेक्शन हटाकर उनके जरूरी कागज, उनकी माता गंगा देवी द्वारा दिए गए 301 रुपये जो घर में ही रखने थे और प्रयोग नहीं करने थे आदि कई चीज गायब हैं जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी डोगरा मोहला में जाकर शिकायत दी।
राजेश हिंदुस्तानी ने बताया कि जब कैमरे वालों ने चेक किया तो उनके घर के नीचे की दुकान और घर की बिजली चालू थी जबकी दुकान से सीसीटीवी कैमरे की बिजली कनेक्शन हटा दिया गया था जो ये शटर की दूसरी चाबी लगाकर किया गया ताकि राजेश हिंदुस्तानी के खाने पीने के सामान में कुछ गलत वस्तु मिलाकर उन्हें जान से मारा जा सके।
इससे पहले भी आरोपी हिंदुस्तानी के घर में रखे खाने पीने के सामान में जहरीली वस्तुएं मिला चुके हैं लेकिन वे भगवान कृपा से बच गए तब उन्होंने कैमरे भी चेक करवाए।
हिंदुस्तानी ने कहा कि उनके पिता सुभाष चंद्र गुप्ता कोयले वाले, जीतेंद्र गुप्ता भाई आयकर अधिकारी फरीदाबाद, परविंदर गुप्ता भाई, पिता के मोसेरे भाई अशोक तथा इनका नौकर जयपाल तथा ड्राइवर राम चंद्र या इनका गैंग के और भी साथी लगातार हिंदुस्तानी के खिलाफ षडय़ंत्र रचते रहते हैं वे उनकी जान के पीछे पड़े हैं।
कभी घर की बिजली की तारें कटवना तो कभी हमले, दूसरों से धमकी दिलवाना, पीछा करना तथा घर के सामान में गड़बड़ी करके उन्हें शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हर तरह से पीडि़त किया जा रहा है जिसकी शिकायत उन्होंने 13 दिसंबर 2024 को एसपी, सीएम विंडो, प्रधानमंत्री, मानवाधिकार आयोग सहित कई उच्च अधिकारियों से की थी। पुलिस चौकी में सलीम ने हिंदुस्तानी के बयान लिखे थे दोषीगण कई दिनों तक आए नहीं थे।
हिंदुस्तानी ने कहा कि वे संविधान की मर्यादा में समाज हित कार्य करते हैं। घर के नीचे बने कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते हैं और शासन-प्रशासन से हल करवाते हैं। गली में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिससे पुलिस वालों की भी मदद होती है।
कैमरे काली माता मंदिर तथा रेलवे रोड को जाते मुख्य मार्ग पर लगे। हैं पिछले दिनों पड़ोसी दिनेश नई पर चाकू से वारदात मामले में भी पुलिस ने इन कैमरों की मदद ली थी। पिछले साल तिरंगे से भाईजान नाम कुते को पीटकर अगवा करने के मामले में भी हिंदुस्तानी के सीसीटीवी कैमरों से ही पुलिस ने दोषियों को पकड़ा था और कुत्ता वापस आया। तब इसके लिए सांसद मेनका गांधी का हिन्दुस्तानी के पास फोन भी आया था कि आप आप देश के लिए बढिय़ा काम कर रहे हैं।
हिंदुस्तानी ने कहा उन्होंने ये कैमरे अपनी सुरक्षा के लिए लगवाए थे। इसके अलावा कोई भी घटना होने पर लोगों या पुलिस सभी के लिए ये लाभकारी हों। हिंदुस्तानी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कोई करवा न होने से इनके हौंसले बुलंद हैं।
हिन्दुस्तानी ने कहा कि दोषी उनके खिलाफ कोई भी षडय़ंत्र रचकर झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। ये लोग मेरी जान के बुरी तरह से पीछे पड़े हुए हैं। कई बार ईश्वर कृपा से उनकी जान जाते-जाते बची है।
इनके खिलफ कोर्ट में गवाही और प्रमाण मेरे पास मौजूद हैं। हिंदुस्तानी ने मांग की कि किसी निष्पक्ष बड़े अधिकारी से इस जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करके उन्हें न्याय दिलवाया जाए।
उन्होंने बताया कि उन्होंने यह दर्खास्त, एसपी, सीएम, पीएम सहित अनेक आला अधिकारियों को भेजी है कि यदि उनके साथ कुछ भी होता है तो उसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेवार होगा। उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत पर पंचकुला और एसपी ऑफिस से फोन तो आ रहे हैं लेकिन आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

संलग्न : शिकायत की प्रति।







































