सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा के हिसार जिले में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मयूर विहार कॉलोनी स्थित एक फॉर्म हाउस पर हुई। आजाद नगर थाना पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि वहां जुए का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और मौके से 6.52 लाख रुपये नकद व ताश के पत्ते बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए लोगों में विभिन्न स्थानों के निवासी शामिल हैं। इनमें मीरका के विक्रम, प्रेम कॉलोनी के मोनू, सेक्टर 15 के सुमित और रोहित, राजथल के अमन, PLA के गौरव, कालीरावण के जयबीर और अमरजीत, सेक्टर 16/17 के दलबीर, मोहल्ला डोगरान के कशिश और सुरेंद्र, टिब्बा दाना शेर के विनोद, बीरान राजस्थान के अजमेर सिंह, धारणिया के सुनील और चूली बगड़िया के दिनेश, विक्रम और रोहतास शामिल हैं।
मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद नकदी और अन्य सामान पुलिस की हिरासत में ले लिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।







































