सिटी बिग न्यूज | हिसार
कैमरी रोड स्थित दिग्विजय मैमोरियल स्कूल में खेल दिवस 2025 का आयोजन पूरे जोश व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बेहतरीन मार्च पास्ट से किया गया।
एनसीसी एयर विंग ने ड्रिल व स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट व पीटी द्वारा अपने सामंजस्य का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप फाउंडेशन के अध्यक्ष जय सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में भी मुख्य स्थान है।
उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारे शहर के युवा भी खेलों में और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए 21 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए महाराणा प्रताप फाउंडेशन हिसार के सम्मानित सदस्य अनूप परमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वह हमें स्वस्थ और मजबूत बनाने तथा अनुशासन सिखाने में सहायक है। स्कूल में खेल दिवस पर विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर रेस, रिले, बाल रेस, साइकलिंग आदि का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ किया। खेल दिवस के सफल आयोजन से विद्यार्थियों को नई उमंग और उल्लास से भर दिया व उन्हें प्रतियोगिताओं में टीमवर्क में समन्वय की भावना से आगे बढ़ते रहने को प्रेरित किया।
विद्यालय के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन विक्रम सिंह राठौड़ ने बच्चों के बेहतरीन खेल प्रदर्शन पर उनकी प्रशंसा की व उत्साहवर्धन किया।







































