सिटी बिग न्यूज | हिसार
आज आवर्स मल्टी स्पेशिलिट हॉस्पिटल में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला।
शिविर में जाने-माने डॉक्टरों ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जिसमें डॉ. भारत भूषण (ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. अफसल (मेडिसिन), डॉ. शाहिद (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. अंकिता, डॉ. मयंक गौड़ (डेंटल) व डॉ. दिशांत छाबड़ा ईएनटी ने अपनी सेवाएं दीं।
इस शिविर का लगभग 300 मरीजों ने लाभ उठाया और नि:शुल्क उपचार एवं परामर्श प्राप्त किया। यह फ्री मेडिकल कैंप बेहद सफल रहा और सभी डॉक्टरों ने इसमें अपना अहम योगदान दिया और जिससे यह जन समुदाय के लिए एक सराहनीय पहल साबित हुई।




































