सिटी बिग न्यूज | हिसार
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में क्रांतिकारी स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन (केएसओ) छात्र नेता हरिकेश ढांडा के नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने, रिपेयर एग्जाम में ओड इवन सिस्टम खत्म करने, फीस कम करवाने, गल्र्स हॉस्टल की टाइमिंग बढ़ाने के लिए हड़ताल की गई ।
छात्र नेता हरिकेश ढांडा ने बताया कि हरियाणा में लंबे समय से छात्र संघ चुनाव बंद हैं। हरियाणा में भी छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं, जिससे पढ़े लिखे युवाओं को सक्रिय राजनीति में आने का अवसर प्राप्त हो सके। सन् 1992 में छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी गई थी, क्योंकि कुछ राज घरानों को ख़तरा हो गया था।
कॉलेज यूनिवर्सिटी से आम जमींदार मज़दूर के बच्चे अपनी क़ाबिलीयत के तौर पर सक्रिय राजनीति में आने लगे थे । उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव के पक्ष में आज प्रदेश का हर छात्र है, परंतु उसकी बहाली के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
केएसओ ने हड़ताल करने के बाद वाइस चांसलर के नाम ज्ञापन दिया गया, परंतु प्रशासन द्वारा पीएचडी फीस कम करके नोटिस निकाला गया। बाकी मांगे पूरी करवाने के लिए एक सप्ताह तक का समय दिया गया अगर जल्द ही सभी मांगे पूरी नहीं हुई तो सभी छात्र मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे ।
इस अवसर पर रोहित बेरवाल,भागी राणा, साहिल झोझू, सुमित, अंकुश, बिमल धामे, राहुल फोगट, पीयूष, चिंटू, अंकित,ललित कुमार आदि मौजूद थे।




































