सिटी बिग न्यूज | हिसार
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के प्रधान देवेंद्र बूड़िया ने रेप केस में अग्रिम जमानत के लिए हिसार सेशन कोर्ट में याचिका दायर की है। उनके वकील पवन रापड़िया ने कोर्ट में तर्क दिया कि रेप का आरोप राजनीति से प्रेरित और झूठा है।
वकील के तर्क: पार्किंसन मरीज हैं, संबंध बनाने में असमर्थ
वकील ने कोर्ट में दलील दी कि बूड़िया पिछले 14 वर्षों से पार्किंसन बीमारी से ग्रसित हैं। उनकी हालत इतनी खराब है कि वह ठीक से खड़े नहीं हो सकते, उनके हाथ-पांव कांपते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सेक्स पावर कमजोर है और वह संबंध बनाने में सक्षम नहीं हैं। वकील ने कोर्ट से उनकी सेक्स पावर का मेडिकल टेस्ट कराने की भी मांग की।
राजनीतिक दुश्मनी में फंसाया गया
बूड़िया के वकील ने कोर्ट में कहा कि यह केस बिश्नोई महासभा की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने महासभा में रहते हुए कुलदीप बिश्नोई को संरक्षक पद से हटाया और उनका “बिश्नोई रत्न” सम्मान वापस ले लिया। इसके चलते उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है।
FIR में बताए स्थानों पर नहीं गए थे बूड़िया
वकील ने FIR में बताए गए स्थानों की पुष्टि करने की बात कही। उन्होंने तर्क दिया कि होटल हयात, चंडीगढ़ में बूड़िया कभी नहीं ठहरे। वहीं, जयपुर का फ्लैट असल में समाज की धर्मशाला है, जहां हर व्यक्ति की एंट्री दर्ज होती है।
कोर्ट आज फिर इस मामले की सुनवाई करेगी।







































