सिटी बिग न्यूज | हिसार
जिन्दल अस्पताल ने कैंसर रोगियों के लिए एक अत्याधुनिक PET-CT स्कैनर मशीन का उद्घाटन किया है। अस्पताल की चेयरपर्सन दीपिका जिंदल ने इस मशीन का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह कैंसर के निदान, स्टेजिंग और उपचार में मददगार साबित होगी। यह मशीन एनसीआर क्षेत्र के बाहर अपनी तरह की पहली है और इसमें उच्च रिज़ॉल्यूशन तकनीक के साथ कम विकिरण जोखिम की सुविधा है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. ऋतु चोपड़ा ने बताया कि यह मशीन कैंसर ट्यूमर का सटीक आकार, प्रकार और स्थान दिखाती है, जिससे रोगियों को प्रभावी उपचार मिल सकेगा। इस अवसर पर अस्पताल की ऑन्कोलॉजी और ऑन्कोइमेजिंग टीम के सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए।
जिन्दल परिवार ने अस्पताल को आधुनिक बनाने और रोगियों को उचित मूल्य पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अपना पूरा समर्थन दिया है। इस कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।







































