सिटी बिग न्यूज | चंडीगढ़
चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी की हरप्रीत बबला नई मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने AAP-कांग्रेस गठबंधन की प्रेम लता को 2 वोटों से हराया। बीजेपी को 19 वोट मिले, जबकि AAP-कांग्रेस को 17 वोट मिले।
चुनाव में AAP-कांग्रेस गठबंधन के पास 20 वोट थे, जबकि बीजेपी को सिर्फ 16 पार्षदों का समर्थन था। इसके बावजूद क्रॉस वोटिंग से बीजेपी को जीत मिली।
सीनियर डिप्टी मेयर कांग्रेस से
कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए। उन्हें 19 वोट मिले, जबकि बीजेपी की बिमला दुबे को 17 वोट मिले।
अब डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान जारी है।







































