सिटी बिग न्यूज | सिरसा
ऐलनाबाद के वार्ड नंबर एक निवासी नाबालिग युवती को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। उपमंडल नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि युवती गर्भवती है और जल्द ही डिलीवरी होने वाली है। परिजनों को इस बात का पता चलते ही होश उड़ गए।
युवती की मां ने पड़ोसी अनीश पर बेटी को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







































