सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार जिले के हांसी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। राधा स्वामी डेरे के समीप देपल नहर के पास रात करीब 11 बजे एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति मिला। राहगीरों ने व्यक्ति को लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के जरिए अग्रोहा अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि व्यक्ति का गला काटा गया था और वह खून से लथपथ था।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस यह भी स्पष्ट नहीं कर सकी है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का।
घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है जो इस रहस्यमय मौत के कारणों की जांच कर रही है।







































