सिटी बिग न्यूज | हिसार
हरियाणा प्रांतीय जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा व श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा हिसार के साथ में और श्रीमती सावित्री जिंदल विधायक हिसार एवं पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार के नेतृत्व में हरियाणा प्रांत से 51 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल राजकोट में आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ पहुंचा और उनसे 2028 का चातुर्मास हरियाणा में करने की आग्रह किया।
सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार हरियाणा का विकसित क्षेत्र है और तेजी से विकास भी हो रहा है और आध्यात्मिक दृष्टि से भी हिसार का बहुत महत्व है। इसलिए वे आगामी चातुर्मास हिसार में ही करें।
हरियाणा प्रांतीय सभा के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल ने भी हरियाणा सभा की ओर से निवेदन करते हुए कहा कि बहुत लंबे समय से तेरापंथ के आचार्यों का चातुर्मास हरियाणा में नहीं हुआ है इसलिए गुरुदेव हरियाणा में चातुर्मास करें और यहां अध्यात्म की गंगा प्रवाहित करें।
वहीं सिरसा वासियों की ओर से भी चातुर्मास की प्रार्थना की गई तथा हिसार की ओर से गए 21 व्यक्तियों ने भी हिसार में चातुर्मास करने का निवेदन किया। पूर्व अध्यक्ष जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा श्री सुरेश गोयल जी उद्योगपति कोलकाता ने भी हरियाणा में चातुर्मास के लिए अर्ज की।
सावित्री जिंदल के विशेष निवेदन पर आचार्यश्री ने हरियाणा में आगामी यात्रा के समय 3 महीने का प्रवास हिसार में करने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से पूरे हरियाणा प्रांत में खुशी की लहर दौड़ गई।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा हिसार ने आचार्य श्री महाश्रमण के इस निर्णय के लिए उनके प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की और हरियाणा प्रांतीय सभा का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। अत: अब हिसार में व्यवस्थाएं करने के उपरांत एक बार हरियाणा सभा को साथ लेकर चातुर्मास की घोषणा का निवेदन करने जाने का विचार है।
हिसार की ओर से निवेदन समिति के संयोजक श्री संजय जैन ने भी आचार्य श्री को हिसार में चातुर्मास करने का निवेदन किया और यथासंभव सारी व्यवस्थाएं करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर हरियाणा प्रांत से गए सभी श्रावकों ने आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनों एवं उपासना का लाभ उठाया।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा हिसार के पूर्व अध्यक्ष व निवेदन समिति के संयोजक संजय जैन, परामर्शक नंद कुमार जैन, उपाध्यक्ष गौरव जैन, उपाध्यक्ष निर्मल जैन, मंत्री कमल जैन, संगठन मंत्री नवीन जैन, कार्यकारणी सदस्य अनिल जैन, ऋषभ जैन, अनिल जैन, गौरव जैन, अटल जैन, विपिन मोहन जैन, विवेक जैन, नवीन जैन, सौरभ जैन, गुणसागर जैन, रवि सिंघल, दीपक जैन, नमन जैन, संदीप जैन, दीपक जैन, 9-11 आरडब्ल्यूए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण जैन आदि ने गुरुदेव को चातुर्मास हेतु राजकोट में सामूहिक अर्ज की।




































