सिटी बिग न्यूज | सिरसा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आज पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। सिरसा के गांव तेजा खेड़ा स्थित उनके फार्म हाउस में अंतिम संस्कार की रस्में जारी हैं। चौटाला जी के अंतिम दर्शन के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
सियासी नेताओं ने जताई संवेदनाएं
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नायब सैनी, कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा, पूर्व सांसद डीपी वत्स और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल समेत कई बड़े नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
परिवार ने दिखाया एकजुटता का उदाहरण
राजनीतिक तौर पर अलग हो चुका चौटाला परिवार इस दौरान एकजुट नजर आया। ओपी चौटाला की पार्थिव देह को उनके बड़े बेटे अजय चौटाला, छोटे बेटे अभय चौटाला और भाई रणजीत चौटाला ने कंधा दिया। वहीं, पोते दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठे नजर आए, जबकि विधायक अर्जुन चौटाला आम जनता के बीच रहे।
सैल्यूट के साथ दी श्रद्धांजलि
पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने सैल्यूट कर चौटाला जी को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। चौटाला परिवार ने सभी श्रद्धांजलि देने वालों का आभार जताया।







































