सिटी बिग न्यूज | हिसार
प्रजापिता ब्रह्माकुमारजी के पंजाब जोन के चिकित्सा विंग संयोजक बी.के. डॉ. आर.पी. गल्होत्रा का रविवार को निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।
उनका अंतिम संस्कार सोमवार को ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में ब्रह्माकुमारीज से जुड़े हुए व शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
श्री गल्होत्रा लंबे समय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की पंजाब विंग के तहत हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल राज्य में मेडिकल विंग संयोजक के रूप में सेवाएं दे रहे थे तथा उनका ब्रह्माकुमारीज में विशेष स्थान था।
नशा मुक्ति की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। वे हंसमुख स्वभाव के मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय हिसार की प्रमुख बहन बी.के. रमेश कुमारी तथा ब्रह्माकुमारीज से जुड़े अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।







































