सिटी बिग न्यूज | अग्रोहा
अग्रोहा में ई-रिक्शा ड्राइवर से चाकू के बल पर 6,300 रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान मंजीत और राकेश के रूप में हुई है, जो कि गांव किरोड़ी के निवासी हैं।
23 नवंबर को लछमन दास नामक ई-रिक्शा ड्राइवर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह स्कूल में एक बच्चे को छोड़कर लौट रहा था, तभी गांव नंगथला में बिश्नोई होटल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसका बटुआ लूट लिया।
पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।







































