सिटी बिग न्यूज | हिसार
हिसार से इनेलो के सक्रिय कार्यकर्ता अशोक बिश्नोई ने इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री चौ. औमप्रकाश चौटाला के निधन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
अशोक बिश्नोई ने कहा कि चौ. औमप्रकाश चौटाला का चले जाना न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि निजी तौर पर भी मेरे लिए भी अपूर्णीय क्षति है। श्री चौटाला ने अपना पूरा जीवन किसान, मजदूर, कमेरे वर्ग के हितों की रक्षा करने में लगा दिया और अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होंने प्रदेश को नई बुलंदियों पर पहुंचाया।
अंतिम सांस तक उनके दिल में हरियाणा प्रदेशवासियों के लिए चिंता थी। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका गहरा लगाव था और वे अपने हर कार्यकर्ता को नाम से बुलाते थे तथा उनकी हर प्रकार की समस्या को गंभीरता से सुनते थे।
वे समय के पाबंद तथा अनुशासनप्रिय थे। उनका पूरा जीवन एक प्रेरणा एवं मिसाल है। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। हम महान आत्मा को हृदय से नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।







































