सिटी बिग न्यूज | बवानी खेड़ा
भिवानी जिले के बवानी खेड़ा के लोहारी जाटू गांव में सरिया चोरी करने आए 3 चोरों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता का बयान:
सिरसा के कुसुंबी निवासी दिलबाग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में कार्यरत है और एनएच148बी के निर्माण कार्य के लिए गांव लोहारी जाटू में एक प्लाट किराए पर लिया है।
रात में चोरी की कोशिश:
सोमवार रात दिलबाग सोया हुआ था। सुबह करीब 4 बजे उसे आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो प्लाट में काम करने वाले लोहारी जाटू निवासी कपिल, बलजीत और पिलीभीती जिले के जादमपुर खुर्द निवासी पप्पू रिक्शा और मोटरसाइकिल पर सरिया लाद रहे थे।
मौके पर पकड़े गए आरोपी:
दिलबाग ने राजस्थान के चुरू जिले के चांद कोठी निवासी राहुल के साथ मिलकर तीनों चोरों को सरिया सहित मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया।




































