सिटी बिग न्यूज | आदमपुर
हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के एक गांव सांगरपुर से 23 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लड़की 2 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए घर से निकली और अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों ने बताया कि वह अपना मोबाइल फोन साथ लेकर गई थी, लेकिन अब वह बंद आ रहा है। उन्होंने अपने स्तर पर आस-पड़ोस, जान-पहचान और रिश्तेदारी में लड़की को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों की शिकायत पर आदमपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह घर से निकलने से पहले किसके संपर्क में थी। मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।




































