सिटी बिग न्यूज | हिसार
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा सब्जी मंडी चौक के पास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सभी 230 बच्चों को शाखा की ओर से गर्म कपड़े (स्वेटर, जैकेट, जुराबें व टोपियाँ) व कापी पेंसिल वितरित किए गए।
इस अवसर पर शाखा की तरफ से अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया उनकी धर्मपत्नी शशि बुड़ाकिया व कार्यकारी सदस्य सुमित मित्तल, पूजा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
स्कूल के प्रधानाचार्य महावीर ने शाखा के सदस्यों का स्वागत करते हुए विवेकानंद शाखा द्वारा स्कूल में निंरतर किए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गीत से की गई तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ।




































