हिसार के उपमंडल हांसी में गांव सिसाय में रविवार को गैंगस्टर दिलजीत सिसाय के समर्थन में खाप प्रतिनिधि और किसान संगठन एकत्रित हुए। दिलजीत सिसाय की पत्नी की पहल पर इस बैठक में काफी संख्या में लोग शामिल हुए और घंटो तक चली चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए।
अनीता ने कहा बैठक में खाप प्रधान और किसान संगठन को देखकर उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगते हुए कहा कि पुलिस ने दिलजीत सिसाय को शोशल मिडिया पर युवाओ को भड़काने का आरोप लगाया है,हालाँकि दिलजीत हमेशा से ही सामाजिक कार्यो में लगे रहते हैं। उनका कहना था कि संगठित अपराध की धाराएं लगाते समय पुलिस ने जिन लोगों को दलजीत का सहयोगी बताया है, दलजीत उनमें से कई को जानता तक नहीं था।
अनीता ने पुलिस द्वारा करवाई गई कथित परेड का भी मुद्दा उठाया और कहा कि यह कदम अपमानजनक था। उन्होंने मांग की कि पुलिस इस कार्रवाई के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

गांव सिसाय में गैंगस्टर के लिए बैठक करते लोग।
बैठक में मौजूद खाप और किसान नेताओं ने कहा कि मामले पर विस्तृत चर्चा के बाद जल्द ही एक बड़ी महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसकी तारीख और स्थान अगले कुछ दिनों में घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम में किसान नेत्री सुदेश कंडेला, दशरथ मलिक, एकता, कैलाश मलिक, शमशेर लाडवा, विकास सीसर, राजेश सरपंच, डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।







































