सिटी बिग न्यूज। हिसार
कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए #Students की ओर से अप्लाई किया जा रहा है। यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए ओपन काउंसिलिंग की जा रही है। इसके अलावा पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। इसके बाद कॉलेजों में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी।
इसके बेस पर #Students को एडमिशन दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजी कोर्सेस में 30 जुलाई तक #Students के एडमिशन किए जाएंगे। इसके लिए पहले #Student को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद कॉलेज में जाकर दाखिले ले सकते हैं। इस बार कॉलेजों में एडमिशन को लेकर #Students की रूचि कम देखने को मिल रही है। वहीं डीएन कॉलेज में एमए के लिए 60 सीटों पर 130 एप्लीकेशन आई हैं। पीजी कोर्सों में अप्लाई करने के लिए केवल एक दिन बाकी है।
कॉलेजों में सीटें और आवेदन का ब्योरा
डीएन कॉलेज

एफसी कॉलेज








































