सिटी बिग न्यूज
बरवाला क्षेत्र के गांव खरक पूनिया में बुधवार शाम पुलिस ने महिला के शव को जलती चिता से बाहर निकाल लिया। दरअसल, यह घटना तब हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि एक 42 वर्षीय महिला की हत्या कर उसका शव जलाया जा रहा है। मृतका का करीब साढ़े छह बजे 42 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
सूचना के आधार पर डीएसपी गाैरव शर्मा और थाना प्रभारी टीम के साथ माैके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के अधजले शव काे कब्जे में ले लिया। शव को हिसार के नागरिक अस्पताल भेजा गया है। वीरवार को डॉक्टरों की टीम से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली कि गांव खरक पूनिया में टेंट की दुकान का संचालक कृष्ण अपनी पत्नी गीता के शव का संदिग्ध परिस्थितियाें में अंतिम संस्कार कर रह रहा है। सूचना में बताया गया कि गीता की हत्या करने के बाद उसका शव को जलाया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ने देखा कि गांव के श्मशान घर में कुछ लाेग शव काे चिता पर रखकर अग्नि दे रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत चिता काे बुझाकर जल रहे शव काे बाहर निकाला। अधजले शव को पोस्टमार्टम के हिसार के नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतका गीता मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब 21 साल पहले गांव खरक पूनिया निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। दाेनाें का करीब 19 वर्ष का एक बेटा है। महिला का पति कृष्ण गांव के बस अड्डे पर टेंट की दुकान चलाता है। मामले में अभी पुलिस की ओर से छानबीन और पूछताछ जारी है।







































