सिटी बिग न्यूज
सावन की शुरुआत होते ही कांवड़ियों का हरिद्वार जाना शुरू हो गया है। सावन महीने में कांवड़ लाने का प्रचलन पिछले कुछ सालों से बढ़ने लगा है। वहीं वाहनों पर डीजे व #Speaker लगाने वालों का भी क्रेज बढ़ा है। ऐसे में कई बार लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। इसी को देखते हुए एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए ऑर्डर जारी किए हैं।
हिसार के एसपी दीपक सहारण ने कहा कि कांवड़ियों के वाहनों पर डीजे रखने और बजाने के लिए Ban लगाया जा रहा है। उन्होंने
सभी ऑर्ब्जवर अधिकारियों और थाना इंचार्ज को #Active रहने के लिए कहा है। उनकी ओर से चेतावनी जारी की गई है कि अगर वाहन चालकों या उसके मालिक के पास #Car से जुड़े दस्तावेज नहीं होंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अगर #SoundPollution करता या मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करता पाया गया तो भी जुर्माना वसूला जाएगा।
असामाजिक और शरारती तत्वों पर स्पेशल निगरानी के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कांवड़ियों की सुविधा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क पर अलग लेन बनाई जा रही है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं कि कांवड़ियों के रात्रि ठहराव के लिए रूटों पर सामाजिक संगठनों की ओर से स्थापित किए गए शिविरों की निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस #Social Media पर विशेष नजर रखे। वहीं आमजन किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके अलावा निर्माणाधीन मार्गों पर साइन बोर्ड जरूर लगवाए जाएं, ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो और किसी प्रकार की दुर्घटना होने से बचाई जा सके।




































