सिटी बिग न्यूज
लोकसभा चुनावों की चर्चा चुनाव खत्म होने के कई दिन बाद भी जोरो पर है। इसकी वजह है लोकसभा चुनावों के चौंका देने वाले नतीजें, जिसमें #Congress का प्रदर्शन लोगों की समझ से कई गुना बेहतर रहा। क्योंकि ये वही लोकसभा चुनाव है जब 2019 में #Congress अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता गया वैसे-वैसे #Congress 0 से 5 तक पहुंच गई और #BJP 10 से खिसकते-खिसकते केवल 5 पर सिमट गई। वैसे देखा जाए तो बराबरी का ये आंकड़ा केवल हार जीत का है। अगर सही मायने में नजर डाली जाए तो #BJP हर सीट पर अपने वोट बैंक से खिसक गई या यूं कहिए कि #Congress ने हर सीट पर बाजी मर ली।
ऐसा क्यों कह रहे हैं इसे समझने के लिए ये आंकड़े देखिए :

दरअसल गौर से इन आकड़ों को समझा जाए तो ये आंकड़े इतना बताने के लिए काफी हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता का परचम #Congress लहरा सकती है, लेकिन #Congress की ये राह आसान नहीं होगी। इसके कई मुख्य कारण है पहला #Congress की आपसी फुट, दूसरा अधूरा संगठन और तीसरा हुड्डा से खार के चलते कई बड़े चेहरों का #BJP को समर्थन।
बता दें कि, हरियाणा में #Congress की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है और अंदर खाते हालात तो इतने खराब हैं कि कांग्रेसी नेता भरे मंचों पर खुद #Congress हाइकमान के सामने तल्ख तेवर दिखाने से भी पीछे नहीं हटते। इनकी आपसी फुट का ही नतीजा है कि पिछले कई सालों से हरियाणा में #Congress के संगठन का विस्तार नहीं हो पाया है। जो #Congress के लिए नासूर साबित हो सकता है, क्योंकि लोकसभा में शिकस्त खाने के बाद #BJP पूरी तरह चुनाव के मोड में है और किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। इसके चलते #BJP की तरफ से हरियाणा में चुनाव प्रभारी तक नियुक्त कर दिया गया है तो वहीं #Congress अभी तक ठंडे बस्ते में चल रही है। केवल इतना ही नहीं #Congress के कई बड़े चेहरे जैसे कुलदीप बिश्नोई, सावित्री जिंदल, किरण चौधरी व अशोक तंवर सब भाजपाई हो चुके हैं। इससे न केवल #Congress को विधानसभा में बड़ा नुकसान हो सकता है बल्कि मुंह की भी खानी पड़ सकती है।
ऐसे में अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए #Congress को इन सारी चीजों का ध्यान रखते हुए निजी में से ऊपर उठकर केवल जिताऊ घोड़ों पर दांव लगाना होगा | क्योंकि ये जिताऊ घोड़े या उम्मीदवार ही थे, जिनकी नजर अंदाजगी ने जीती हुई बाजी भी पिछली बार #BJP की झोली में डाल दी थी।
वैसे आगामी विधानसभा को लेकर आपकी राय क्या है, कमेंट जरूर करें ।







































