सिटी बिग न्यूज। फतेहाबाद
फतेहाबाद शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी हरविंद्र सिंह उर्फ काका, निवासी गांव भावदीन, जिला सिरसा को मिनी बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान 10 चोरी की घटनाएं कबूली हैं।
बता दें कि आरोपी सिरसा में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। सिरसा पुलिस की निगाहों से बचने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर फतेहाबाद शहर में भी चोरी की वारदातें करने लगा। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की लत के कारण दिन में रेकी करता और फिर घर के बाहर ताला लगा देख चोरी करता था। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि 2 जून 2024 को सुरेंद्र कुमार ने घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और सुराग जुटाते हुए आरोपी को शहर के मिनी बाईपास के नजदीक नई अनाजमंडी से दबोच लिया।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान 10 वारदातें कबूल की हैं, जिनमें से 8 मामले सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं। दो मामले ऐसे हैं जहां पर चोरी की दो-दो वारदातें की गई हैं। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान चोरी हुआ सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं अभी उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है।
चोरी की वारदातें इस प्रकार हैं




































