सिटी बिग न्यूज। हिसार
सीबीआई दिल्ली ने रोहतक जिले के महम में स्थित एक ऑयल मिल पर हिसार के एक #Bank के साथ 20.66 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में #Bank ने फर्म से जुड़े तीन नामजद व्यक्तियों सहित अन्य पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।
इस बाबत #Bank of Baroda, हिसार के रीजनल ऑफिस के एजीएम और रीजनल हेड योगेंद्र सिंह सैनी ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में योगेंद्र सिंह ने बताया कि श्री बांके बिहारी ऑयल मिल्स, महम के पार्टनर्स रोहतक निवासी शकुंतला देवी, विपुल सिंगला, सोनम बंसल और अन्य ने मिलकर #Bank को धोखा दिया और पैसों की हेराफेरी की है। इससे #Bank को 20.66 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। याेगेंद्र ने यह शिकायत 13 जून को दर्ज की गई थी। वहीं सीबीआई ने 19 जुलाई को दिल्ली के पुलिस स्टेशन एससी-द्वितीय में एफआईआर दर्ज की है।
अब पूरा मामला जान लिजिए
फर्म को शुरुआत में #HDFC Bank से 17.98 करोड़ रुपये की क्रेडिट सर्विस मिली हुई थी। इसके बाद में #Bank of Baroda ने फर्म का खाता अपने #Bank में खोल दिया। #Bank ने फर्म को पिछले रिकॉर्ड के आधार पर 22.96 करोड़ रुपये की क्रेडिट सर्विस दे दी।
हालांकि, 20 फरवरी 2023 को फर्म की फाइनेंशियल कंडीशन में अस्थिरता दिखी और प्राइमरी चेतावनी साइन मिले। इस पर #Bank ने फर्म के खाते को ब्लॉक कर दिया और आरबीआई को इसकी शिकायत दी गई। शिकायत में कहा गया कि पिछले साल जुलाई में फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट से पता चला था कि फर्म ने बैंक से मिले फंड का दुरुपयोग किया। आरोपियों ने लोन लिए गए पैसे का दुरुपयोग कर #Bank को धोखा दिया। वहीं, इस मामले में कुछ #Bank कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। इसकी जांच बैंक अधिकारियों की ओर से की जाएगी।



































