हरियाणा के युवा IAS अधिकारी अभिनव सिवाच और उत्तर प्रदेश की IPS अधिकारी आशना चौधरी का रिश्ता अब शादी के बंधन में बदल गया है। दोनों 2022 बैच के अधिकारी हैं और ट्रेनिंग के दौरान हुई मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर रिश्ते में बदल गई। दोनों ने परिवार की सहमति से 27 नवंबर को सात फेरे लिए।

ट्रेनिंग के वक्त हुई दोस्ती
अभिनव सिवाच का परिवार हिसार के सेक्टर-16/17 में रहता है। मूल रूप से वे फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव के रहने वाले हैं। UPSC में ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल करने वाले अभिनव इस समय पिहोवा (कुरुक्षेत्र) में SDM के पद पर तैनात हैं।
वे पहले नायब तहसीलदार रह चुके हैं और दानिक्स सर्विस में भी चयन हुआ था। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और IIM कलकत्ता से एमबीए करने के बाद उन्होंने कॉरपोरेट सेक्टर में भी काम किया।
दुल्हन बनीं IPS आशना चौधरी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कस्बे की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स (पिलखुवा), सेंट मैरी (उदयपुर) और DPS गाजियाबाद में हुई। 12वीं में 96.5% अंक हासिल करने के बाद उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स किया।
UPSC में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 116 हासिल की और फिलहाल मथुरा में ASP के पद पर तैनात हैं।
दोनों एक ही बैच के रहे और ट्रेनिंग के दौरान करीब आए। हालांकि परिवारों के अनुसार शादी अरेंज मानी जा रही है, क्योंकि निर्णय दोनों ने मिलकर अपने माता-पिता को बताया और परिवारों ने इस रिश्ते को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। अगस्त 2025 में उनकी सगाई हुई थी, जिसके फोटो और वीडियो दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा किए थे।

सगाई में अंगूठी पहनते हुए।
शादी के बाद 29 नवंबर को हिसार के ट्यूलिप रिसॉर्ट में रिसेप्शन रखा गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री भी शुभकामनाएं देने पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रिसेप्शन में मौजूद थे, जबकि मंत्री राव नरबीर सिंह और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा दिन में अभिनव के घर जाकर परिवार से मिले और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।


अभिनव के पिता सतबीर सिवाच, जो हिसार और गुरुग्राम में DETC रह चुके हैं, ने बताया—
“दोनों एक ही कैडर में थे और एक-दूसरे को पसंद करते थे। अभिनव ने हमें खुद आशना के बारे में बताया था। दोनों की शादी हो चुकी है और हम चाहते हैं कि उनके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें।”

इस IAS–IPS जोड़ी की शादी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दोनों की सगाई और शादी की तस्वीरें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।







































